Khunti Incident : काल बनी डोभा! नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मातम का माहौल…

Khunti Incident : खूंटी जिले के आजाद रोड बस्ती में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें डोभा (कृत्रिम तालाब) में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हमजा अंसारी औरशमद अंसारी के रूप में हुई है। हमजा अंसारी मो. सुहेब अंसारी का इकलौता पुत्र था, जबकि शमद अंसारी, मो. मुराद अंसारी का बेटा था, जो फिलहाल कतर में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला… 

Khunti Incident : चार बच्चे नहाने के लिए आए थे डोभा

घटना करीब दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है, जब आजाद रोड बस्ती के चार बच्चे-हमजा, शमद, फैजान और फैजल -घूमते-घूमते महादेव मंडा क्षेत्र के नीचे खेतों की ओर पहुंचे। वहां मौजूद एक पानी भरे डोभे को देखकर हमजा और शमद नहाने के लिए उसमें उतर गए। कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने… 

साथ मौजूद फैजान और फैजल ने दौड़कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंचे और बच्चों को डोभा से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : फिर गरजेंगे बादल! वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी… 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। शाम करीब 4 बजे जैसे ही दोनों बच्चों के शव एंबुलेंस से उनके घर लाए गए, पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। सुहेब अंसारी अपने इकलौते बेटे की मौत से बेसुध होकर घर के बाहर बैठ गए। हर किसी की आंखें नम थीं और जुबान पर एक ही बात थी-गर्मी की छुट्टी ने बच्चों की जान ले ली।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : खौफनाक हत्या की वारदात! पति ने पहले पत्नी का गला घोंट हत्या की फिर शव को बीच जंगल गाड़ दिया… 

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में सिंचाई के लिए यह डोभा खोदा गया था, लेकिन उसे सुरक्षित घेराबंदी नहीं की गई थी। यदि डोभे को चारों ओर से बंद किया गया होता तो यह हादसा रोका जा सकता था। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

 

 

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...