Hazaribagh : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के सामने ही…

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बंडासिंघा गांव निवासी चीना देवी के रूप में हुई है, जिनकी मौत पथरी के ऑपरेशन के बाद हो गई।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : पहले करते रेकी फिर उड़ा ले जाते पैसा, बिहार का कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार… 

Hazaribagh : हंगामा करते ग्रामीण
Hazaribagh : हंगामा करते ग्रामीण

Hazaribagh : अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में चीना देवी का पथरी का ऑपरेशन कुछ दिनों पूर्व किया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, लेकिन घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन दोबारा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक और ऑपरेशन किया गया, लेकिन इस बार हालात और बिगड़ गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पहले दोस्त बना फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपए समेत कीमती समान ले उड़ा शख्स… 

मृतका के पति और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही और अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता के कारण उनकी जान गई। इसके विरोध में परिजन भारी संख्या में अस्पताल पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन अस्पताल परिसर में ही डटे हुए हैं।

Hazaribagh : मामले की जानकारी देती महिला
Hazaribagh : मामले की जानकारी देती महिला

ये भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, होने जा रही है ये व्यवस्था… 

सदर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। परिजनों ने हजारीबाग सदर थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Breaking : एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए कांके थाना प्रभारी…

वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा था और मरीज को स्वस्थ अवस्था में ही डिस्चार्ज किया गया था। बाद में क्या परिस्थिति बनी, इसका जिम्मेदार अस्पताल नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें- Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला… 

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

 

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...