Ranchi Crime : आपकी हर मनोकामना पूरी होगी अगर देंगे इतने रुपए, साधु के भेष में ठगी करने वाले तीन ठग धराए…

Ranchi Crime : राजधानी में इन दिनों ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साधु के भेष में कई लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठग राह चलते लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इन ठगों का जाल इतना गहरा था कि एक पुलिसकर्मी तक इनके झांसे में आ गया।

ये भी पढ़ें- Khunti Incident : काल बनी डोभा! नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मातम का माहौल… 

Ranchi Crime : दिल्ली के रहने वाले हैं ठग

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दिल्ली के रहनेवाले बताए जा रहे हैं और काफी समय से रांची और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय थे। ये लोग खुद को साधु, तांत्रिक और आध्यात्मिक गुरु बताकर लोगों को चमत्कारी उपायों का लालच देते थे और उनसे पैसे, गहने या कीमती सामान ठग लेते थे।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने… 

पुलिसकर्मियों तक को बनाया अपना निशाना

शहर के विभिन्न स्थानों पर इन्होंने राह चलते लोगों को “मनोकामना पूरी करने” और “दुर्भाग्य दूर करने” का झांसा देकर लूटा। इनकी पहचान तब उजागर हुई जब एक सजग स्थानीय नागरिक ने पुलिस को इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : खौफनाक हत्या की वारदात! पति ने पहले पत्नी का गला घोंट हत्या की फिर शव को बीच जंगल गाड़ दिया… 

गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग अलग-अलग शहरों में इसी तरह से भेष बदलकर लोगों को ठगते थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क और पिछले अपराधों की जानकारी जुटाई जा सके।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

 

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...