Ranchi Crime : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर रांची की NRI महिला से लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार…

Ranchi Crime : इन दिनों ठगों ने ठगी करने का बिल्कुल ही नया-नया और अलग तरीका अपना रहे हैं जिससे कि वे ठगी की घटना को अंजाम दे सके। ठगी के नये आयाम इस तरह से गढ़े जा रहे हैं कि ठगी के शिकार होने वाले लोगों को कानोकान खबर तक नहीं लग रही है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : डीजल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन फरार, पुलिस ने फिर… 

ऐसा ही एक मामला राजधाना रांची से निकलकर आ रहा है जहां एक NRI महिला से साइबर ठगों ने 29 लाख की ठगी कर ली। महिला को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है। हालांकि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे किया ठगी

झारखंड सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रांची की रहने वाली एक महिला जो कि NRI है और यह महिला रांची आई हुई थी। इस महिला को किसी ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि आप पार्ट टाइम जॉब करेंगे तो उसमें आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Breaking : चंपई सोरेन पहुंचे होटवार, इनसे की मुलाकात… 

उसके इस बात से महिला प्रभावित हो गई और उसने पार्ट टाइम जॉब करना शुरु किया और उसके एकाउंट में कुछ अमाउंट आने शुरु हो गए। इसके बाद टेलीग्राम चैनल के माध्यम से एक महिला ने उससे कांटेक्ट किया और इस महिला से पैसे इन्वेस्ट करवाना शुरू कर दिया।

महिला से 29 लाख 94 हजार रूपये की हुई ठगी

इस पैसे का रिटर्न दिखाने के लिए साइबर ठग ने एक फेक वेबसाइट बना हुआ था। इस महिला को इन लोगों पर पूरा विश्वास हो गया और इन्होंने 29 लाख 94 हजार रूपया जमा कर दिए। इस महिला को जब पैसे निकालने गई तब जाकर उसको पता चला कि उसके साथ साइबर ठग हो गया है और वह ठगी की शिकार हो गई है।

महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

जिसके बाद उस महिला ने साइबर थाना में आकर एफआईआर दर्ज की। उसके बाद सीआईडी की टीम ने काफी मेहनत से इस पूरे पैसे के बारे में पता लगाया और पता चला कि यह पूरे पैसे 6-7 एकाउंट में पैसे गए हैं।

ये भी पढ़ें- Kalpana Soren के बड़े बोल, संथाल आदिवासियों का था, है और रहेगा… 

इस केश की अनुसंधान के लिए सीआईडी की एक टीम दिल्ली गयी और वहाँ से रवि शंकर दिवेदी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसका पता दिल्ली का है। हालांकि आरोपी का कहना है कि वह गढ़वा का रहने वाला है। पकड़ा गया व्यक्ति साइबर कुली और चीनी कंपनी के बीच एक लिंक का काम करता है। ये लोग परसेंटेज के लिए काम करते थे।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...