शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में 3 युवक की दर्दनाक मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर चांदपुर थाना के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और चांदपुर थाने को सूचित किया गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Goal 3 22Scope News

3 मृतकों की पहचान चांदपुर गांव के निवासी हैं

आपको बता दें कि मृतकों की पहचान चांदपुर गांव निवासी सोनू कुमार, राजीव कुमार और रंजन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सोनू की बहन की शादी तय थी और उसी दिन ‘पूजा मटकोर’ की रस्म निभाई जा रही थी। भोज के लिए दही लेने के उद्देश्य से तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी देखें :

शादी की तैयारियों में जुटा पूरा परिवार शोक में डूब गया

दरअसल, हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, शादी की तैयारियों में जुटा पूरा परिवार शोक में डूब गया। जिस घर में शहनाई बज रही थी, वहां चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। चांदपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि शादी की तैयारियों के तहत युवक दही लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़े : बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंदा, एक की मौत…

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...