बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, एक की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज के पास बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।

goal 22Scope News

ग्रामीणों ने पिकअप वैन में आग लगाकर हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को कर दिया जाम 

आपको बता दें कि पिकअप वैन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिकअप वैन में आग लगाकर हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से पिकअप चालक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई और पुलिस और ग्रामीणों ने मिल कर आग पर काबू पाया। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बूझाकर सड़क मार्ग खुलवाने में लगी है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी 24 वर्षीय रोशन कुमार बताया गया है। घायल की पहचान विकास ठाकुर, मोहम्मद अंनजय और सनी कुमार बताया गया है।

यह भी पढ़े : हाजीपुर में दिल दहला देने वाली हादसा, बैंड टोली पर बिजली का कहर…

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...

Ranchi News: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 Coaching Centers पर...

रांची में 70 कोचिंग सेंटरों की जांच में 18 के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला। कागजात नहीं देने पर नगर निगम ने सील...