मातम में बदली शादी की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, 2 की हालत नाजुक

कटिहार : कटिहार में एक दर्दनाक हादसे से पूरा बिहार दहल गया। जहां एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास मक्का लदी ट्रैक्टर से टकराकर एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में मौके पर ही आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

Goal 6 22Scope News

सभी बाराती ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोशकीपुर जा रहे थे

बताया जा रहा है कि सभी बाराती रुपौली थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव से पूर्णिया जिले के कोशकीपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर और बिखरे मक्का के कारण स्कॉर्पियो और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घायलों को आनन फानन में समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल है। जबकि दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी देखें :

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई कैसे हुई पूरी घटना

प्रत्यक्षदर्शी और बाराती जाने वाले एक शख्स ने बताया कि हम लोग पीछे से बाइक से थे। सड़क पर भुट्टे का ढेर था, उस पर स्कॉर्पियो चढ़ गई। आगे ट्रैक्टर खड़ा था, उस पर मक्का लोड था। भुट्टे के ढेर पर चढ़ने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रैक्टर से जाकर टकरा गई। शख्स ने बताया कि हमलोग बड़हरा कोठी (पूर्णिया) के ढिबरा बाजार से बाराती आ रहे थे। कोशकीपुर जाना था। स्कॉर्पियो में ड्राइवर को मिलाकर कुल 10 लोग सवार थे। अभी तक आठ लोगों की मौत हो गई है। इस गाड़ी में दूल्हा नहीं था, केवल बाराती थे। बताया कि हमलोग गांव से पांच गाड़ी से बारात के लिए निकले थे।

Katihar Acc 1 22Scope News

शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम

घायल होने वालों में दो युवक शामिल हैं। एक का नाम उदय कुमार तो दूसरे का अभिषेक कुमार बताया जा रहा है। दोनों की उम्र 25-26 साल के आसपास होगी। हालांकि मृतकों की जानकारी सामने नहीं आई है। एसडीपीओ-2 धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस अस्पताल भी पहुंची है। मरे हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस खबर के बाद शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर बवाल, पुराने कर्मचारियों को हटाने पर मचा हंगामा…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img