Hazaribagh : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर अलोन टस्कर हाथी का आतंक देखने को मिला है। बता दे कि आज अहले सुबह खैरा पंचायत के सिमराढाब गांव में एक आदिवासी महिला की हाथी के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमराढाब निवासी दशमी देवी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- Jamshedpur MGH Hospital Incident : फिर गिरी बिल्डिंग! गायनी ओटी की छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर घायल…

Hazaribagh : मवेशी को खोजने जंगल गई थी महिला
बताया जा रहा है कि वह अपने मवेशी को खोजने जंगल की ओर गई थी तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : आपसी विवाद में चली तलवार, दो परिवारों में खूनी खेल, आधा दर्जन घायल…
भय के माहौल में ग्रामीण
बता दें कि हाथियों के आतंक से क्षेत्र में किसानों के फसल एवं बाउंड्री वालों के साथ-साथ कई प्रकार के आर्थिक नुकसान भी पहुंचा जा रहा है। इधर ग्रामीण लगातार हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने की मांग कर रहे हैं। साथ ही मृतका के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Palamu में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर जिंदा जले पिता-पुत्र, मौत…
खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से भी अपील की है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे हाथी उत्पात को गंभीरता से लें और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए।
शशांक शेखर की रिपोर्ट–
Highlights







