चौकीदार के पुत्र की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में की गई घटना

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है। जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव में एक चौकीदार के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अभिनंदन पासवान था। बताया जाता है कि आज अभिनंदन पासवान के छोटे भाई का तिलक समारोह होना था। इसके लिए रविवार की रात दरवाजे पर सजावट के काम चल रहा था। इसी दौरान अभिनंदन पासवान अपने दरवाजे पर ही कुछ लोगों के साथ सो रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोग पहुंचे तथा अभिनंदन पासवान की गोली मार का हत्या कर दी। मृतक के पिता अवधेश पासवान तिलौथू थाना में चौकीदार है।

Goal 1 22Scope News

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

आपको बता दें कि इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और अभिनंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। इस वारदात के पीछे कहीं ना कहीं पुरानी रंजिश है। आज सोमवार को अभिनंदन पासवान के छोटे भाई का तिलक समारोह था और उससे पहले ही रविवार की देर रात अभिनंदन पासवान की हत्या कर दी गई है। वहीं एक चौकीदार के पुत्र की हत्या से इलाके में सनसनी है।

यह भी पढ़े : चार घंटे के अंदर दो युवक की गोली मारकर हत्या…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...