Advertisment

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : तमिलनाडु की टीम ने बिहार को हराया

बेगूसराय : बेगूसराय के रिफायनरी स्टेडियम में आज खेले गए महिला वर्ग के फुटबॉल मैच में तमिलनाडु की टीम ने बिहार की टीम को 2-1 से हराया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मैच में तमिलनाडु टीम की कोच ने बताया कि बिहार की टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। वहीं यमुना भगत स्टेडियम में खेले गए मैच में झारखंड की टीम ने राजस्थान को 8-0 से मात दिया। पहले दिन बेगूसराय में शुरू हुए मैच में दो ही मुकाबले खेले जाने थे। छह मई को अब पुरुष और महिला मुकाबला दोनों अलग- अलग स्टेडियम में शिड्यूल के हिसाब से चलेगा।

बिहार राज्य में यह गेम पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है – मंत्री सुरेंद्र मेहता

इस अवसर पर बिहार सरकार खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार राज्य में यह गेम पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। यह राज्य के लिए गर्व की बात है। खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। केंद्र और राज्य सरकार की आपसी समझ का असर अब दिखने लगा है। इससे बिहार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। आने वाले समय में हमारे राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने की तैयारी चल रही है। हर पंचायत में खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। पुराने स्टेडियमों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

यह भी देखें :

सरकार का लक्ष्य है कि हर खिलाड़ी को जरूरी संसाधन मिले

सरकार का लक्ष्य है कि हर खिलाड़ी को जरूरी संसाधन मिले। आयोजित फुटबाल मैच के प्रथम दिन खेल मंत्री बिहार सुरेंद्र मेहता, जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष, उप विकास आयुक्त बेगूसराय एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी और जिला प्रशासन की टीम पूरी तरीके से मुस्तैद दिख रही है।

यह भी पढ़े : खेलो इंडिया यूथ गेम का आज से होगा आगाज, बेगूसराय मेजबानी के लिए तैयार…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...