बिहार में Medal लाने वाले इतने खिलाड़ियों को मिली नौकरी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में सीएम नीतीश ने….

Medal प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के शुभारंभ की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बिहार के खेल विकास एवं युवाओं के जोश की सराहना की। आयोजन समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी गायन की प्रस्तुति और प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार के गौरवशाली अतीत का वर्णन संगीत के जुगलबंदी के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है और इसके शुभारम्भ की घोषणा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। इस कार्यक्रम में पधारे केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। इन खेलों में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से आये खिलाडियों का भी स्वागत करता हूँ और उनका अभिनंदन करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन की जिम्मेदारी बिहार को दी गयी है, यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 5 जिलों क्रमशः घटना, गया, नालन्दा (राजगीर), भागलपुर एवं बेगूसराय में किया जा रहा है। हाल ही में मैंने पटना, गया एवं राजगीर में खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। Medal  Medal  Medal  Medal  Medal  Medal  Medal 

1 27 22Scope News

राज्य सरकार द्वारा पहले से ही खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और अब केन्द्र सरकार का भी इसमें सहयोग मिल रहा है, जिससे यह काम और तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है, जहाँ आज यह कार्यक्रम हो रहा है। सभी स्कूलों एवं अन्य जगहों पर खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाडियों को मेडल जीतने पर सीधे नौकरी दी जा रही है, इसके तहत अब तक 367 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में खेल अकादमी एवं खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया है। खेलों को और बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 में नया खेल विभाग बनाया गया है। बिहार के विकास में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केन्द्र सरकार के गठन के बाद जुलाई, 2024 में पेश किये गये बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक मदद के रूप में सड़क,उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा बाढ़ नियंत्रण आदि के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी है।

इस वर्ष फरवरी, 2025 के केन्द्रीय बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आईआईटी के विस्तार की घोषणा की गयी है। साथ ही इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन का जिम्मा बिहार को दिया गया है। इन सभी के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। Medal  Medal  Medal 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के वीडियो संदेश के माध्यम से शुभारम्भ की घोषणा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः धन्यवाद देता हूँ। इसके साथ ही केन्द्रीय खेल मंत्री एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भी मैं आभार व्यक्त करता हूँ। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूँ। मैं देश के विभिन्न राज्यों से आये सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स मैदान में घूमकर सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

3 scaled 22Scope News

कार्यक्रम में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम को केन्द्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने भी संबोधित किया। Medal  Medal  Medal  Medal  Medal 

इस अवसर पर केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी सहनी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार

सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, देश के कोने-कोने से आये खिलाड़ीगण एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  बीएल वर्मा ने कहा- जाति जनगणना होने से वंचित वर्गों के विकास में सामान रूप से मिलेगी भागीदारी…

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...