अब वक्फ संशोधन कानून पर होने वाले CJI जस्टिस गवई की बेंच करेगी सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Desk. वक्फ संशोधन कानून पर अब सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी आर गवई की बेंच सुनवाई करेगी। आज मामले पर सुनवाई कर रही CJI की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने कहा कि हम इस मामले में कोई आदेश सुरक्षित नहीं रखना चाहते चाहे वो अंतरिम हो या कोई और आदेश हो।

वक्फ संशोधन कानून पर अब CJI जस्टिस गवई की बेंच करेगी सुनवाई

मामले में सुनवाई के दौरान CJI जस्टिस संजीव खन्ना ने इस मामले को अगले होने वाले CJI जस्टिस बी आर गवई की बेंच के सामने सुनवाई के लिए भेजते हुए कहा कि केंद्र के जवाब पर पक्षकारों के द्वारा दाखिल किए गए जवाब को पूरा नहीं पढ़ा जा सका है, उसको पूरा पढ़ा जाना जरूरी है।

हालांकि, उन जवाबों में कुछ सवाल उठाए गए हैं, जिस पर स्पष्टीकरण की जरूरत है। ऐसे मे इस स्तर पर कोई अंतरिम आदेश पारित करने या फैसला सुरक्षित नहीं किया जाए, यही उचित होगा।

दोनों पक्षों के वकीलों ने कहा

मामले पर याचिकाकर्ताओं के वकील कपिल सिब्बल और केंद्र की ओर से SG तुषार मेहता ने कहा कि हम चाहते थे कि आप ही मामले की सुनवाई करें, लेकिन आपने जो फैसला लिया है, उसका हम समर्थन करते हैं।

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...