Hazaribagh: भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ पांच दिवसीय शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ का हुआ आरंभ

Hazaribagh: सदर प्रखंड अंतर्गत सखिया पंचायत स्थित ग्राम कानीमुण्डवार शिवमंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सोमवार को पांच दिवसीय शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ का शुरूआत हुआ। यज्ञ मंडप से 251 कलश यात्री पंक्तिबद्ध होकर पारंपरिक ढोल, गाजे-बाजे एवं परिधान के साथ भव्य व विराट शोभायात्रा निकली।

Hazaribagh: भक्ति गीतों से बना भक्तिमय माहौल

कलश यात्रियों ने हर हर महादेव एवं ओम नमः शिवाय का पट्टा धारण कर माथे में कलश लेकर भगवत जयकारा का उद्घोष किया। उद्घोष से संपूर्ण कानीमुण्डवार ग्राम भक्तिमय के वातावरण में सरोबार हो उठा। पारंपरिक भक्ति गीतों की गुनगुनाहट के साथ भक्तिमय माहौल बन गया। जुलजुल स्थित लुधरा बांध से कलश यात्री जलभरनी कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान कई प्रमुख लोगों ने शामिल होकर कलश यात्रियों का स्वागत व अभिनंदन किया। यज्ञशाला में कलश रखकर पांच दिवसीय शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ का पूजन कार्य प्रारंभ हुआ।

Hazaribagh: ये लोग रहे शामिल

मौके पर शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रेमचंद गोप, उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य रवि राम, सतेन्द्र यादव, सचिव तुलसी यादव, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू, आचार्य दिवाकर पांडे, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष अरुण यादव, मुक्त सेवा संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार, कौलेश्वर गोप, शंभु गोप, भोला गोप, दिनेश यादव, खेमपाल यादव, पंकज राम, अनील राम, मनोज राम, उमाशंकर यादव, कुलदीप यादव, सेवा गोप, नरेश यादव, सोहन गोप, राजेन्द्र कुमार मेहता, पप्पू कुमार, तुलसी यादव, रमेश यादव, सन्नी यादव, आशीष यादव, सुधीर यादव, अर्जुन महतो, धूलेश्वर यादव, सोनु कुमार, रौशन कुमार, राजा यादव, राहुल यादव, आकाश राम, अनूज यादव, धीरज यादव, राजेश मेहता, विक्की कुमार, मोहन यादव, अमन यादव, आनंद कुमार, अनील यादव, क्रांति यादव, गोविन्द यादव, मनोज यादव, उमेश लाल भगत, नवीन यादव, कविता देवी, मीना देवी, पूर्णिमा देवी, रेखा देवी, मनीषा देवी, राखी कुमारी, सविता देवी, चांदनी कुमारी, एकता देवी, खुशबू कुमारी, पूजा देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, धानो देवी, सोनी देवी एवं देवंती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...