एसआई रूपा तिर्की मौत मामला : जस्टिस एसके द्विवेदी ही करेंगे सुनवाई

महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना केस चलेगा या नहीं, 31 अगस्त को होगा फैसला

रांची : एसआई रूपा तिर्की की मौत के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि एसआई रूपा तिर्की की मौत मामले की सुनवाई जस्टिस एसके द्विवेदी ही करेंगे।

बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने जज पर सवाल उठाते हुए सुनवाई नहीं करने को कहा था। जिसके बाद जस्टिस एसके द्विवेदी ने इस मैटर को चीफ जस्टिस के यहां भेजते हुए कहा था कि अब उन्हीं के स्तर पर यह निर्णय लिया जायेगा कि इस मामले की सुनवाई कौन सी अदालत में होगी। इसके बाद चीफ जस्टिस ने जस्टिस एसके द्विवेदी पर भरोसा जताते हुए उन्हीं को इस मामले की सुनवाई करने को कहा है।

वहीं प्रार्थी की ओर से महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना चलाने की मांग को लेकर आवेदन दिया गया। जिस पर सुनवाई के लिए अदालत ने 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...