NEET के नाम पर कर रहा था धांधली, EOU की टीम ने पहले ही…

पटना: NEET परीक्षा पास करना मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले लाखों छात्रों का सपना होता है। जिस तरह से छात्र दिन रात एक कर NEET परीक्षा की तैयारी में लगे रहते हैं उसी तरह से NEET परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले भी लगातार नया आईडिया लगा कर धांधली करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। ऐसे ही एक मामले का बिहार ईओयू की टीम ने परीक्षा से एक दिन पहले ही खुलासा कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार ईओयू की टीम को जानकारी मिली थी कि एक युवक टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना कर NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाने के नाम पर अभ्यर्थियों से रूपये की ठगी कर रहा है। धांधली करने वाला यूपीआई के जरिये पैसे ले रहा था। ईओयू को जानकारी मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – Kabaddi में बिहार ने गोवा को रौंदा, जम्मू कश्मीर की टीम ने…

जांच में पता चला कि धांधली की कोशिश करने वाला युवक अररिया के इस्लामनगर निवासी एस के फैज टेलीग्राम ग्रुप के जरिये नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने का अफवाह फैला कर लोगों से रूपये की ठगी कर रहा है। ईओयू की टीम ने अररिया पुलिस से संपर्क कर धांधली के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध अररिया साइबर थाना में मामला भी दर्ज किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  OPRMC के तहत संवेदकों के काम की होगी रैंकिंग, अच्छा और खराब प्रदर्शन वाले…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...