Gumla: यूट्यूब पर वीडियो देखकर पांच परिवार के 38 लोगों ने बदला धर्म

Gumla: यूट्यूब पर प्रार्थना समारोह का वीडियो देखकर कोरवा जनजाति के पांच परिवार के 38 लोगों ने अपना धर्म बदल लिया है। ये लोग अब गुमला जाकर प्रार्थना सभा में भाग ले रहे हैं। मामला, गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित बारडीह पंचायत के केवना गांव का है। यहां आदिम जनजाति के 24 परिवार रहते हैं, जिसमें पांच परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है।

Gumla: धर्म बदलने वाले ने कहा

धर्म बदलने वाले ने कहा कि हमारे परिवार के सदस्य एक साल पहले बीमार हो गए थे। इलाज के बाद भी इनकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इसके बाद बंधु कोरवा ने एक यूट्यूब चैनल में प्रार्थना सभा का वीडियो देखा, जिसमें प्रार्थना से कई बीमार लोग ठीक हो रहे थे। केवना गांव के पांच परिवार के सदस्य प्रार्थना सभा में भाग लिए, जहां उनके तीन बच्चे बीमारी से ठीक हो गए। इसके बाद से केवना गांव के पांच परिवार ने धर्म बदल लिया।

वहीं जिन पांच परिवार ने धर्म बदला, उन लोगों को अपने मूल धर्म में वापस आने के लिए गांप में पंचायत की बैठक हुई। इसमें समझाया गया, लेकिन उन लोगों ने पंचायत की बात नहीं मानी। 3 मई को गांव के सरना स्थल में पूजा जाने के दौरान बंधु कोरवा विसु कोरवा समेत 5 परिवार के लोगों के द्वारा इन्हें सरना स्थल पर पूजा करने से रोका गया। इसके बाद मामला बढ़ा और धर्म बदलने वाले सात लोगों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की।

Gumla: डायन बिसाही सीखने का आरोप

ग्रामीणों ने धर्म बदलने वाले लोगों पर आरोप लगाया था कि वे लोग प्रार्थना सभा में डायन बिसाही सीखने जाते हैं। हालांकि, मामला आगे बढ़ने से इससे पहले प्रशासन ने इस पर पहली की। एसडीओ एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।

अमित राज की रिपोर्ट

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...