PM ने कहा है तो करेंगे, आरा में मंत्री संतोष सिंह ने कहा…

PM भोजपुर: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह आगामी 09 मई को पटना मे होने वाले राणा-भामाशाह सम्मेलन हेतु निमंत्रण देने आरा पहुंचे और कार्यकताओ के साथ सम्मेलन की तैयारी बैठक की। उक्त अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि 9 मई को बापू सभागार में महाराणा प्रताप और भामाशाह के संबंध को जीवंत रखने के लिए राणा-भामाशाह सम्मेलन का आयोजन देश में पहली बार बिहार में होने जा रहा है। PM PM PM PM PM PM PM PM PM PM 

यह भी पढ़ें – Bihar लोकतंत्र की जननी है, राज्यपाल ने कहा ‘प्रतिनिधियों को करना चाहिए…’

यह सम्मेलन देश मे पहले हो जाना चाहिए था, जहाँ देश के स्वाभिमान की बात आती है वहाँ महाराणा प्रताप का पहले आता है और जहाँ देश के लिए महादान और संबंध की बात आती है वहाँ भामाशाह का नाम आता है। अतीत की जानकारी नई पीढी़ को होना जरुरी है। अपने राष्ट्र को सर्वोपरी रख कर स्वाभिमान के साथ कोई समझौता न करते हुए इन दोनो महापुरूषों का संबंध अतुलनीय और ऐतिहासिक है। युगों युगों तक राणा और भामाशाह के संबंध को याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त सम्मेलन में पूरे बिहार से लोग पहुंच रहे है। शाहाबाद की धरती बाबू कुँवर सिंह की वीर धरती है और वीरो का सम्मेलन या कार्यक्रम हो और शाहाबाद की भागीदारी न हो तो उस कार्यक्रम का कोई महत्व नही है। पूरे शाहाबाद के सभी चारो जिलो के गाँवो मे मैने संपर्क किया। सभी लोगो के बीच उक्त सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह है। पूरे बिहार में सबसे अधिक लोग शाहाबाद से ही शामिल होंगे।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री ने जातीय जनगणना के प्रश्न पर कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्रीमंडल का जातीय जनगणना का निर्णय राष्ट्रहित मे लिया गया निर्णय है। जातीय जनगणना का उदेश्य देश में फैले वैसे जातियों के गणना से है जो आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े है। केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ले चुकी है और इसमे सभी की सहभागिता होगी।

यह भी पढ़ें – Kabaddi में बिहार ने गोवा को रौंदा, जम्मू कश्मीर की टीम ने…

विपक्ष द्वारा इसका श्रेय लेने की होड़ मे देश के 140 करोड़ जनता को मुर्ख नही बना सकते। 2025 विधानसभा चुनाव मे महागठबंधन को कोई लाभ नही मिलने वाला है। अब तक की सबसे बड़ी हार महागठबंधन का होने वाला हैँ। मंत्री संतोष सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की बदला लेने पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी ने स्पष्ट कह दिया है कि इसका परिणाम अकल्पनीय होगा, थोड़ा इंतजार किजिए। आज देश में मनमोहन सिंह और काँग्रेस की सरकार नही है, जो ऐसी घटनाओं का केवल निंदा कर हाथ झाड़ लेती थी।

आज मोदी सरकार है और गोली का बदला गोली से लेनेवाली सरकार है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, पूर्व जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, रामदिनेश यादव, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, किरण स़िह, मनीष प्रभात, राहुल सिंह, कामेश्वर सिंह, पुर्व मुखिया विजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और जनता शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  हम लेकर रहेंगे आजादी…, मुंगेर में Waqf के विरोध में जुटे मुस्लिम नेता और…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...