Advertisment

PM नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

PM भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषयक कार्यशाला का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल हुए सम्मिलित। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यशाला का राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया उद्घाटन। PM नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के आधार पर केंद्र सरकार कर रही काम: डॉ दिलीप जायसवाल। देश की एकता के सूत्र को मजबूत करता है ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’। सरकार के हर काम, हर मिशन में, राष्ट्रीय एकता की प्रतिबद्धता: दुष्यंत गौतम

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता और संगठनात्मक समरसता को समर्पित रहा। इस कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, दुष्यंत गौतम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। PM PM PM PM PM PM PM PM 

कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के आधार पर केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चे भारतीय होने के नाते, हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश की एकता के हर प्रयास को सेलिब्रेट करें, उत्सव, उमंग से भर दें। ऊर्जा, आत्मविश्वास, हर पल नए संकल्प, नई उम्मीद, नई उमंग के साथ हम सभी आगे बढ़ें। आज देश की भाषाएं हों या रहन-सहन, संस्कृति को सामाजिक परिपाटी उससे भी एकता की एक मजबूत कड़ी हमें जोड़ती है।

यह भी पढ़ें – CM ने भाजपा कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक में नहीं की चुनाव की चर्चा, मंत्री ने कहा…

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी। इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ देश के एकता के सूत्र को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह मूलमंत्र है जो आज हमें एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है। जब हम सशक्त होंगे तभी श्रेष्ठ होंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय एक हैं और सभी का इस देश के विकास में योगदान है।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि पहले की सरकारों की नीतियों में और नियत में भेदभाव का भाव भी देश की एकता को कमजोर करता रहा है। बीते 10 वर्षों में देश में सुशासन के नए मॉडल ने भेदभाव की हर गुंजाइश समाप्त की है। हमने सबका साथ, सबके विकास का रास्ता चुना है। आज हर घर जल इस योजना से बिना भेदभाव जल पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। आज पीएम किसान सम्मान निधि सबको मिलती है, तो सबको बिना भेदभाव मिलती है। आज हमारा लक्ष्य ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का है और सरकार के हर काम, हर मिशन में, राष्ट्रीय एकता की प्रतिबद्धता है।

यह भी पढ़ें – विकास के लिए अगर हमने CM को किया हाईजैक तो…, भाजपा की बैठक के बाद बोले…

इस कार्यशाला में प्रदेश सह-प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार सरकार में मंत्री एवं कार्यक्रम सह प्रभारी संतोष सिंह सहित कई सांसद, मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  PM ने जनता के भावनाओं का रखा है ध्यान, मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम सिन्हा ने कहा…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...