Advertisement
Advertisement

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से रेलवे करायेगी यात्रा, दक्षिण भारत के अनेक तीर्थ स्थलों का करायेगी दर्शन

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से रेलवे करायेगी यात्रा, दक्षिण भारत के अनेक तीर्थ स्थलों का करायेगी दर्शन

मुजफ्फपुर : भारतीय रेलवे के IRCTC भारत सरकार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से 18 जनवरी से दो धाम के साथ दक्षिण भारत यात्रा कराएगी।

‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत यात्रा का शुभारंभ 

यह एक अनोखी सांस्कृतिक एवं धार्मिक रेल-पर्यटन पहल दो धाम के साथ दक्षिण भारत यात्रा का शुभारंभ करने जा रहा है। यह यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के अंतर्गत संचालित की जाएगी। यह पहल भारत सरकार के ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियानों के तहत आयोजित की जा रही है। इस जन अभियानों पर उद्देश्य धरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है। यह यात्रा बिहार एवं पूर्वी भारत के यात्रियों को दक्षिण भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगी।

18 जनवरी से होगी यात्री की शुरूआत

इस अवसर पर IRCTC के मैनेजर विश्वरंजन साहा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 जनवरी से यात्रा प्रारंभ होगी और तीर्थ यात्रियों को 14 रात और 15 दिन की सर्वसमावेशी धार्मिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इस यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के अनेक तीर्थ स्थलों की दर्शन कराई जाएगी, जिनमें तिरुपति बालाजी दर्शन, रामनायस्वामी ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुग ज्योतिर्लिंग और जगन्नाथ धाम पुरी प्रमुख हैं। तीर्थ यात्रियों को रहने,खाने समेत घूमने के साथ सुरक्षित यात्रा कराएगी। वही 01 फरवरी को वापस लौट आएगी।

ये भी पढे :  ‘सांसद खेल महोत्सव’ का समापन, महिला क्रिकेट चैंपियनशिप समारोह में शामिल हुए विजय सिन्हा व श्रेयसी सिंह

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...