Patna Airport पर हाई अलर्ट, 4 विमान किये गए रद्द…

पटना: पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में भारत ने बीती देर रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और दोनों ही देश की सेना आमने सामने है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई तो वहीं दूसरी तरफ कई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट के साथ ही कई विमानों को रद्द कर दिया गया है। Patna Airport Patna Airport

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: पाकिस्तान में घुस कर भारत ने 9 जगहों पर किया एयर स्ट्राइक

इसी कड़ी में राजधानी पटना में स्थित पटना एयरपोर्ट पर भी हाई अलर्ट किया गया है। भारत पाकिस्तान तनाव की वजह से पटना से उड़ने वाली चार विमानों को भी रद्द कर दी गई है। पटना एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर और चंडीगढ़ से आने वाली दो फ्लाइट को रद्द किया गया है तो इसके साथ ही पटना से उड़ान भर कर भुवनेश्वर और गाजियाबाद जाने वाली दो विमानों को भी रद्द किया गया है। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और सभी आने जाने वाले यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। Patna Airport Patna Airport

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- भारत के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करेगा, उसका यहीं होगा हाल…

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...