पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आकर चार लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

पलामू:  पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे बसडीहा गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी और इसके बाद सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रौंद दिया। हादसे में जाइलो कार में सवार दो और बाइक पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कर्मदयाल यादव (32), गुलाबी यादव (24), युवराज सिंह (15) और श्याम दयाल सिंह (17) शामिल हैं। चार घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले कर्मदयाल और गुलाबी यादव हरियाणा के एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे और शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। परिजनों के अनुसार, गुलाबी यादव अपने रिश्तेदारों के साथ तिलक समारोह में हुरलौंग गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए मिली, गांव में मातम छा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 5 बजे से कर्पूरी चौक पर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। करीब 2.30 घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद जाम हटाया गया। आक्रोशित परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को भी तैयार नहीं थे, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रक्रिया पूरी की गई।

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सभी घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक की मौत इलाज के दौरान रास्ते में हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और पूरा इलाका गमगीन माहौल में डूबा है।


Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...