Operation Sindoor: सर्वदलीय बैठक खत्म लेकिन ऑपरेशन जारी, किरण रिजीजू ने कहा…

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई। सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों के नेता को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ कर सुनाया। सर्वदलीय बैठक में संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सभी दलों के नेताओं से एकजुटता बनाये रखने की अपील की। Operation Sindoor Operation Sindoor Operation Sindoor

बैठक में रक्षामंत्री ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया जिसमें 100 आतंकी ढेर हुए। सर्वदलीय बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सभी पार्टी के नेताओं ने भी अपनी बातें रखीं है। इसके साथ ही सभी दलों ने सरकार के हर कदम में अपना समर्थन जताया है। इस दौरान किरण रिजीजू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ‘सर्वदलीय बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।’

यह भी पढ़ें – बिहार में Operation Sindoor से खुश दंपत्ति ने नवजात बेटी का नाम रखा…

इसके साथ ही बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी राजनीतिक प्रतिद्वंदिता जो भी है अपनी जगह है लेकिन हम अभी संकट के समय में अपने देश के सरकार के साथ हैं। संकट के समय में देश में सभी पार्टी एकजुट है और हम मजबूती के साथ आतंकवाद को जवाब देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में Operation Sindoor से खुश दंपत्ति ने नवजात बेटी का नाम रखा…

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...