भारत-पाक तनाव के बीच रांची में 10 मई को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, अमित शाह का दौरा टला

रांची:  भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 10 मई को रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईस्टर्न ज़ोनल काउंसिल) की बैठक रद्द कर दी है। बैठक रद्द होने की सूचना केंद्र सरकार ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सरकारों को भेज दी है। हालांकि बैठक रद्द करने के पीछे अधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक भारत-पाक तनाव को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

बैठक रद्द होने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा भी टल गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 9 मई को रांची पहुंचने वाले थे और 10 मई को होने वाली इस अहम बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे। बैठक में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों की भागीदारी भी प्रस्तावित थी।

राज्य सरकार ने बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। गृह मंत्री अमित शाह समेत आने वाले केंद्रीय अधिकारियों को राज्य सरकार ने राजकीय अतिथि का दर्जा भी दे दिया था। बिहार के उप मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी थी, जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से भाग लेने वाले अधिकारियों की सूची अभी तक नहीं भेजी गई थी।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...