Breaking : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक ने दागी अब्दाली मिसाइल! हाई अलर्ट में भारत…

Breaking

Desk : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को पाकिस्तान ने एक और उकसावे वाली कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने ‘अब्दाली’ नाम की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है, जिसकी मारक क्षमता 450 किलोमीटर तक है।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड कांग्रेस समन्वय समिति का गठन, इन 12 नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट… 

Breaking : परीक्षण को ‘एक्सरसाइज इंडस’ का दिया नाम

इस परीक्षण को ‘एक्सरसाइज इंडस’ नाम दिया गया है, जो साफ तौर पर भारत के प्रति आक्रामक संकेत माना जा रहा है। सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यह परीक्षण न सिर्फ क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ाता है, बल्कि भारत-पाक संबंधों में और दरार डालने का काम करेगा। यह उकसावे वाली कार्रवाई उस समय की गई है जब भारत पहले ही पहलगाम में हुए हिंदू तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले से आक्रोशित है।

ये भी पढ़ें- Latehar Murder : लातेहार में खूनी खेल! शादी में आए युवक की गोली मारकर हत्या… 

इस हमले में कई निर्दोष नागरिक मारे गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारत ने न केवल सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित किया, बल्कि पाकिस्तानियों के वीजा भी रद्द कर दिए और वाघा-अटारी सीमा अस्थायी रूप से बंद कर दी। साथ ही, पाकिस्तान के राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश भी दिया गया।

ये भी पढ़ें- Giridih : घूस लेते रंगेहाथ धराया लिपिक, धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई… 

भारत को उकसाने की कोशिश

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की हालिया आक्रामक रणनीति को विशेषज्ञ हताशा की नीति बता रहे हैं। उनका मानना है कि भारत की ओर से दबाव बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ने के बाद पाकिस्तान अब सैन्य शक्ति के दिखावे से अपनी असफलताओं को ढकने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Pakur : दंपती ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

हाई अलर्ट में भारत

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान ने न केवल मिसाइल परीक्षण किया है, बल्कि अरब सागर में नौसैनिक गतिविधियों में तेजी लाई है और नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह सब कुछ जानबूझकर किया जा रहा है ताकि भारत को उकसाया जा सके और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा जा सके।

ये भी पढ़ें- Ranchi : अचानक पुलिस ने रोका और करने लगी चेकिंग, विभिन्न थाना क्षेत्र में चला अभियान… 

भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी उकसावे का माकूल जवाब देने को तैयार है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल सरकार कूटनीतिक और रणनीतिक दोनों मोर्चों पर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है।

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...