Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब: तीन फाइटर जेट और आतंकी ठिकाने तबाह, लाहौर-रावलपिंडी तक गूंजा भारतीय कार्रवाई का असर

नई दिल्ली:भारत ने बीती रात पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए न सिर्फ उसकी हमलावर कोशिशों को नाकाम किया, बल्कि दुश्मन देश को भारी नुकसान भी पहुँचाया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों—एक अमेरिकी एफ-16 और दो चीनी जेएफ-17—को मार गिराया है। इसके अलावा पाकिस्तान द्वारा भेजे गए स्वाम ड्रोन भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिए।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जवाबी कार्रवाई इतनी तीव्र और सटीक रही कि इसके असर लाहौर, रावलपिंडी और कराची तक महसूस किए गए। पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को भी भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। बहावलपुर के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई लॉन्चिंग पैड और ट्रांजिट कैंप्स को नेस्तनाबूद कर दिया। खासकर मुजफ्फराबाद के सवाई नाला में बने आतंकी ट्रांजिट कैंप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बहावलपुर में स्थित “मशकीन महल” और “शीश महल” जैसे आतंकी अड्डे, जहां पहले मसूद अजहर और अन्य आतंकी सरगना पनाह लेते थे, वे भी भारतीय कार्रवाई का निशाना बने हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा फंडेड आतंकी संगठनों के ट्रस्टों पर भी बड़ी चोट की गई है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने बीते दिनों भारत के डिफेंस इंस्टॉलेशंस पर हमले की कोशिश की थी। उधमपुर, अवंतीपुरा, राजस्थान और अमृतसर में पाकिस्तान की मिसाइलें गिरी थीं। लेकिन भारतीय वायुसेना और एयर डिफेंस ने चौकसी और दक्षता के साथ सभी हमलों को विफल किया।

बीती रात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं, जबकि एनएसए अजीत डोभाल ने सुरक्षा बलों के जवाबी ऑपरेशन की जानकारी दी। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत और भी कड़े कदम उठा सकता है।

अब जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, पाकिस्तान में हुए नुकसान की तस्वीरें और साफ होती जाएंगी, जिससे यह स्पष्ट होगा कि भारत की जवाबी कार्रवाई ने पड़ोसी मुल्क को किस कदर झकझोर कर रख दिया है।


Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...