Hazaribagh: कोयला खनन में अवसंरचना विकास और परियोजना प्रगति की हुई समीक्षा

Hazaribagh: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का आज क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन), नवीन जैन ने अवसंरचना विकास और परियोजना प्रगति की समीक्षा के लिए औपचारिक दौरा किया।

Hazaribagh: नवीन जैन का गर्मजोशी से स्वागत

ढेंगा स्थित आर एंड आर कॉलोनी में आगमन पर परियोजना प्रमुख, सुब्रत कुमार दाश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। RED ने कॉलोनी में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और तत्पश्चात सिकरी साइट कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने नव-निर्मित एक-BHK आवासीय इकाइयों का जायजा लिया।

Hazaribagh: इन पर दिया जोर

अपने दौरे के दौरान जैन ने कर्मचारियों और हितधारकों के लिए गेस्ट हाउस सहित सभी आवश्यक सुविधाओं और आवासीय इकाइयों के समयबद्ध निर्माण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इन बुनियादी ढांचों को कर्मचारियों के सुगम संचालन और जीवन-स्तर को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया।

स्थल निरीक्षण के बाद जैन ने परियोजना सम्मेलन कक्ष में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें परियोजना प्रमुख एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में उन्हें परियोजना में चल रही प्रमुख पहलों, नवीन विकास कार्यों तथा समग्र प्रगति की विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

यह दौरा एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की कोयला खनन परियोजनाओं में उच्चस्तरीय संचालन, मजबूत अवसंरचना और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Saffrn

Trending News

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 2 IAS अधिकारी सस्पेंड

पटना : चर्चित टेंडर घोटाले के कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने के आरोप में बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img