शिवम श्रीवास्तव का पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दो दिवसीय दौरा

हजारीबाग. एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दो दिवसीय दौरा किया। सिकरी साइट कार्यालय पहुंचने पर श्रीवास्तव का परियोजना प्रमुख, पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू, सुब्रत कुमार दाश ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

पहले दिन श्रीवास्तव ने सभी चार कोयला खनन परियोजनाओं के लिए विकसित हो रहे सिकरी टाउनशिप के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दूसरे दिन का आरंभ नवनिर्मित बागवानी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुआ, जिसमें 2,000 पौधे लगाए गए। इसके पश्चात उन्होंने सभी चार कोयला खनन परियोजनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न परियोजनाओं एवं पहलों की विस्तृत समीक्षा की, संचालन में और अधिक कुशलता लाने तथा कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए।

इस दौरे की विशेष उपलब्धि ओपन हाउस सत्र रहा, जिसमें कोयला खनन परियोजनाओं के कर्मचारियों ने अपने अनुभव, सुझाव और समस्याएं साझा कीं। श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को उनके कल्याण हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण कार्य वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

इस निरीक्षण दौरे ने एनटीपीसी की सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, संचालन उत्कृष्टता और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। इस दौरे में निदेशक (ईंधन) के साथ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) नवीन जैन, सभी परियोजनाओं के परियोजना प्रमुख वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...