Advertisement
Advertisement

भारत पाक तनाव के बीच MIB द्वारा जारी गाइडलाइन्स का WJAI ने किया स्वागत, संस्था ने कहा…

भारत पाक तनाव के बीच MIB द्वारा जारी गाइडलाइन्स का WJAI ने किया स्वागत, संस्था ने कहा-संवेदनशील मुद्दों पर देशहित जरूरी

पटना: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भारत सरकार के गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय मीडिया के लिए कई गाइडलाइन्स जारी किये हैं। सरकार ने मीडिया को गाइडलाइन्स जारी कर किसी भी भ्रामक और अफवाहजनक खबरें प्रसारित करने से बचने का निर्देश जारी किया है साथ ही अपील की है कि किसी भी सूरत में भारतीय सेना की आवाजाही या किसी अभियान के साथ ही जगह की जानकारी खबरों में या सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। MIB MIB MIB MIB MIB MIB MIB MIB MIB MIB 

मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी करते हुए सभी मीडिया पब्लिशर्स को निर्देश जारी किया है कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कुछ भी प्रकाशित, प्रसारित करने से पहले यह जरूर जांच कर लें कि ये चीजें भारत की संप्रभुता और अखंडता को प्रभावित नहीं करती हो, देश या राज्य की सुरक्षा के लिए खतरनाक नहीं हो एवं भारत के अन्य देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों में दरार नहीं हो।

यह भी पढ़ें – World Bank की सिंधु जल संधि मामले में दो टूक, कहा ‘भारत के फैसले….’

वे यह भी ध्यान रखें कि हिंसा फ़ैलाने और सार्वजनिक व्यवस्था खराब करने वाली खबरें प्रकाशित-प्रसारित न हो या सामग्री शेयर न हो। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि वे ऐसे सभी वेब सीरिज, फिल्म, गाने, पॉडकास्ट और अन्य सभी स्ट्रीमिंग मीडिया सामग्री को तुरंत प्रभाव से बंद कर दें जिसकी उत्पत्ति पाकिस्तान में हुई है।

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच WJAI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की कार्रवाई और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा मीडिया के लिए जारी गाइडलाइन्स का भी स्वागत करता है। WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने संस्था के सदस्य समेत सभी वेब पत्रकारों और मीडिया पब्लिशर से अपील की है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए गाइडलाइन्स का पालन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि हमारा देश हमेशा ही शांति और अहिंसा का पक्षधर रहा है।

यह भी पढ़ें – ACS ने की आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा ‘भारत पाकिस्तान…’

अभी हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में आतंकवादियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उसे नेस्तनाबूद कर दिया जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ युद्ध छेड़ दिया है। भारत की सेना इस अघोषित युद्ध में भी पाकिस्तान को धूल चाटने को मजबूर कर रही है और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचाया है। हमारी भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम की हम सराहना करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से कई तरह से भ्रम भी फैलाये जा रहे हैं जिससे सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी मामले में तथ्यों की जांच किये बगैर और सच्चाई जाने बगैर सोशल मीडिया और वेब मीडिया में खबरों को प्रसारित करने से बचना जरूरी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PMEGP योजना में इस मामले में नंबर 1 रहा बिहार, रोजगार सृजन में तीसरे स्थान पर…

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...