Advertisement
Advertisement

ACS ने की आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा ‘भारत पाकिस्तान…’

आपदा प्रबंधन विभाग के ACS ने दिया निर्देश ‘ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर संभावित आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा हेतु इच्छुक युवाओं को स्वयं सेवक के रूप में प्रशिक्षित करें’

पटना: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS)  प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारत-नेपाल के सीमावर्ती जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज एवं भारत सरकार द्वारा घोषित चार नागरिक सुरक्षा जिलों पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय एवं पटना तथा विदेशी पर्यटकों के आवागमन के कारण महत्त्वपूर्ण जिला गया में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक की संख्या बढ़ाने तथा उन्हें प्रशिक्षित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। ACS ACS 

प्रशिक्षण का उद्देश्य आपात स्थिति में जिला प्रशासन के साथ मिलकर त्वरित गति से सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्य, सामुदायिक क्षमतावर्धन तथा जन-जागरुकता हेतु स्वयं सेवक तैयार करना है। ACS ने कहा वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को लेकर तत्पर आपदा मित्र, विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट एंड गाइड के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण देकर सुरक्षा एवं जागरूकता के कार्य हेतु लगाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का मानदेय 400 (चार सौ) रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 750 (सात सौ पचास) रुपए प्रतिदिन की दर से निर्धारित करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नागरिकों की सुरक्षा को इच्छुक राज्य के अन्य युवा भी संबंधित नागरिक सुरक्षा कार्यालय तथा जिला पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उपरोक्त बैठक में नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र तथा स्काउट एण्ड गाइड के प्रतिनिधियों के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार व अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Balakot सर्जिकल स्ट्राइक से क्या हुआ जो अब पहलगाम…, महबूबा मुफ़्ती ने दिया बड़ा बयान…

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...