बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, 3 लोग की दर्दनाक मौत, दर्जन से अधिक लोग जख्मी

जहानाबाद : जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारातियों से भरी बस और एक हाईवा ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के कडौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के समीप की है, जहां आज यानी शनिवार को तड़के सुबह बारात से लौट रही बस और एक हाईवा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस पर सवार तीन लोग की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जन पर से अधिक लोग जख्मी हो गए।

Goal 3 22Scope News

शादी की खुशी का माहौल गम में हो गया तब्दील 

बताया जाता है कि बस पर करीब 30 से अधिक की संख्या में सवार थे। परिजनों नें बताया कि कल लाला भतसारा गांव से बारात कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्तमई गांव गई थी। तड़के सुबह बारात वहां से लौट रही थी कि तभी लोदीपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हुए इस घटना से शादी के खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

यह भी पढ़े : सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 गाड़ियां बुझाने में जुटी

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...