ससुराल में रह रहे दामाद की मौत, युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दरभंगा : जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के निलपुर गांव में संदेहास्पद हालत में ससुराल में रह रहे दामाद की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजन ससुराल वाले पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक सोनकी थाना क्षेत्र के गंगिया गांव निवासी सुंदर सदाय का 35 वर्षीय पुत्र झमेली सदा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी रूबी देवी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से ही मृतक के ससुर रामलखन सदाय और साला घर से फरार है।

 

15 वर्ष पूर्व झमेली की शादी रूबी से हुई थी – मृतक के परिवार

मृतक के परिवार ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व झमेली की शादी रूबी से हुई थी। शादी के बाद से ही झमेली अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा और प्रदेश में रहकर कमाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले झमेली प्रदेश से कमा कर घर लौटा था। कल शाम चार बजे सूचना मिली कि झमेली की मौत हो गई। इस बात की जानकारी हमे वहां के ग्रामीणों के माध्यम से मिली। हमलोगों को शंका है कि झमेली की हत्या की गई है। क्योंकि उसके शरीर पर जख्म साफ दिख रहा है।

बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं रही है – जन सुराज के संभावित प्रत्याशी

वहीं समाजसेवी सह जन सुराज के बहादुरपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मोहम्मद कलाम ने कहा कि बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं रही है। लोगों के अंदर से प्रशासन का भय खत्म हो चुका है। जिसका नतीजा है कि झमेली सदाय हमलोगों के बीच नही रहे। शव देखने से लगता है कि उनकी हत्या उनके ही ससुरालवाले ने कर दी है। इस संबंध में हमारी बात अलीनगर थानाध्यक्ष से हुई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषी को सजा दिलवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को फांसी की सजा दी जाए।

पुलिस ने कहा- जैसे ही हमलोगों को सूचना मिली, वैसे ही हमलोग मौके पर पहुंचे

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए। अलीनगर के पुलिस कर्मी बैधनाथ पासवान ने कहा कि जैसे ही हमलोगों को सूचना मिली, वैसे ही हमलोग मौके पर पहुंचे। देखा आंगन के बरामदे पर शव पड़ा हुआ और मृतक की पत्नी रो रही है। मृतक के पैर पर जख्म का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़े : साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...