Commercial Advertisment

फल्गु नदी में आई बाढ़ ने जहानाबाद में भी मचाई तबाही, विधायक ने कहा…

जहानाबाद: लगातार हो रही बारिश के कारण जहानाबाद में फल्गु नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे अचानक आई बाढ़ ने कई गांवों में तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव से फल्गु नदी का तटबंध टूट गया जिससे दर्जन भर गांव जलमग्न हो गए। प्रभावित इलाकों में भारथू, नंदना, तुलसीपुर, मेटरा, बेलदरिया, शामिल हैं। इस बाबत ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी नदी के इस हिस्से में तटबंध टूटा था। लेकिन प्रशासन द्वारा सही मरम्मत नहीं की गई।

नंदना गाँव के किसान अरविंद शर्मा ने बताया कि टूटे तटबंध के कारण लगभग दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया, और धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिसकी वजह से अब हम दाने-दाने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। वहीं बाढ़ की सूचना मिलने के बाद घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया और कहा कि घोसी तथा मोदनगंज प्रखंड में हूई‌ भारी तबाही के लिए भाजपा-जदयू की सरकार दोषी है। फल्गू नदी में आयी बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं है यह सरकार द्वारा प्रायोजित मजदूर-किसानों पर विपत्ति है।

यह भी पढ़ें – बिहार की राजनीति में वैश्य समाज को नहीं दी जा रही…, गया जी में…

फल्गू नदी में जहां बालू नहीं था वहां गाद और मिट्टी भरा हुआ है और जहां बालू था वहां करीब 20-25 फीट तक गहराई है इस असामानता के कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ रहा है। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा कि दूर्भाग्य है कि पिछले दिनों आए बाढ़ के दौरान मैंने इस सारे विषयों पर जिला प्रशासन से बात की थी लेकिन किसानों, मछली पालकों तथा मजदूरों के हुए नुक़सान की भरपाई करने तथा टूटे हुए तटबंधों एवं सड़कों का मरम्मती एवं मजबूतीकरण करने की गारंटी किया जाय‌ लेकिन आज तक न तो सड़के और न ही तटबंधों को मजबूत व सुद्दीढी़करण किया गया।

सिर्फ कुछ जगहों पर बालू का बोरा भरकर खानापूर्ति की गई और साथ में खिरौटी एवं शाहपुर पंचायत को जाने वाली सड़क काफ़ी मशक्कत के बाद फिलहाल मरम्मत हुआ है।

यह भी पढ़ें-  वैशाली पुलिस ने लूट समेत कई मामले में आरोपी को हथियार के साथ दबोचा…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

जहानाबाद से मुजफ्फर इमाम की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...