सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 गाड़ियां बुझाने में जुटी

अररिया : अररिया सदर अस्पताल गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिससे सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग अस्पताल के पुराने बिल्डिंग में लगी। सूचना पर सदर एसडीएम अनिकेत कुमार के साथ एएसपी रामपुकार सिंह और थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी बल आए।

Goal 2 22Scope News

5 गाड़ियां को आग पर काबू करने के कार्य में लगाया गया

सूचना पर अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां को आग पर काबू करने के कार्य में लगाया गया। घटनाओं काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां ने स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया। अस्पताल के इस बिल्डिंग में कई कार्यालय सहित स्टोर रुम है। आगजनी में लाखों रुपयों के क्षति का अनुमान है। आग लगने का स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आगजनी का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट है। आगजनी की इस घटना में स्टोर रूम पूरी तरीके से जलकर राख हो गया है।

यह भी देखें :

बिल्डिंग के टॉप फ्लोर कर डायलयसिस सेंटर भी है

आपको बता दें कि इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर कर डायलयसिस सेंटर भी है। हालांकि आगजनी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में लगे रहे।

यह भी पढ़े : DM ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नदारद रहे कई कर्मी

मंटू भगत की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...