JSSC CGL पेपर लीक: नेपाल के वीरगंज में रटवाए गए थे जवाब

रांची: JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीआईडी जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज में इकट्ठा कर उत्तर याद कराए गए थे। यह सत्र 19 से 21 सितंबर के बीच चला था। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकारा कि अभ्यर्थियों को नेपाल ले जाकर पेपर के सवाल और जवाब रटवाए गए।

इस मामले में जेल में बंद इंडियन रिजर्व बटालियन-8 के छह जवानों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने तीन मई को इस पर फैसला सुरक्षित रखा था और अब जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया गया। जिन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हुई है, उनके नाम हैं — कविराज, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार, निवास कुमार राय और अभिलाष कुमार। सभी को 25 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

Video Report : JSSC CGL पेपर लीक पर अब क्या करेगी कोर्ट, कितने हुये गिरफ्तार, 6 की जमानत खारिज

सीआईडी जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि एक अभ्यर्थी से गूगल पे के जरिए 50 हजार रुपये की रकम वसूली गई थी। यह लेनदेन 14 दिसंबर को किया गया था। गौरतलब है कि जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को तीन पालियों में आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद ही पेपर लीक और धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ था, जिसके बाद जांच सीआईडी को सौंपी गई थी।

अब तक सीआईडी इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच आगे बढ़ रही है। नेपाल कनेक्शन सामने आने के बाद इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय रंग ले लिया है और जांच एजेंसियां नेपाल में भी अपनी गतिविधियां बढ़ा सकती हैं।

JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक रांची नेपाल कनेक्शन


जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामला, रांची जेएसएससी घोटाला खबर, नेपाल पेपर लीक कनेक्शन, सीआईडी जांच पेपर लीक 2024, रांची न्यूज पेपर लीक परीक्षा, वीरगंज में अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाना, जेएसएससी पेपर लीक जेल में बंद आरोपी, जेएसएससी परीक्षा लेनदेन गूगल पे, झारखंड सीजीएल पेपर लीक न्यूज, रांची हाई कोर्ट पेपर लीक सुनवाई, इंडियन रिजर्व बटालियन पेपर घोटाला, जेएसएससी घोटाला जमानत याचिका खारिज, जेएसएससी पेपर लीक कब हुआ, रांची सीआईडी जांच ताजा अपडेट, नेपाल झारखंड परीक्षा लिंक, जेएसएससी सीजीएल पेपर 21 सितंबर 2024, झारखंड सरकारी नौकरी पेपर लीक

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...