जेल में शराब पार्टी का मामला : वायरल फोटो की पुलिस कर रही जांच

गुमला : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर का रुतबा जेल में भी कायम है. जेल में भी गैंगस्टर की शराब पार्टी और मस्ती बिना किसी डर के चलती है. आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा की जेल में शराब पार्टी करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. कैदियों की इन हरकतों की जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी. पुलिस फोटो की सत्यता जांच कर रही है. इसी क्रम में एसडीओ एवी आनन्द, डीएसपी प्राण रंजन सहित कई आला अधिकारी गुमला कारा मंडल पहुंचे. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि वायरल फोटो मंडल कारा गुमला का है. वायरल फोटो में सुजीत सिन्हा अपने गिरोह के अन्य अपराधियों के साथ शराब पार्टी करते नजर आ रहा है. तस्वीरें बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, हालांकि पुलिस फोटो की सत्यता की जांच करने की बात कह रही है. गुमला मंडल कारा मैं जांच करने के बाद एसडीओ रवि आनंद ने कहा कि आप के माध्यम से हमें जेल के अंदर वायरल तस्वीर में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा शराब के साथ अपने गुर्गो के साथ पार्टी कर रहा है. इसी की जांच में जेल आए हुए हैं.

बता दें कि सुजीत सिन्हा के खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी और हत्या सहित 51 केस दर्ज हैं. उसके गिरोह में कई अपराधी शामिल हैं. गिरोह के कुछ अपराधी वर्तमान में फरार हैं और कुछ सक्रिय हैं. इसके अलावा कुछ अपराधी जमानत पर हैं. जिसके जरिये सुजीत जेल के अंदर से ही गिरोह का संचालन कर रहा है.

रिपोर्ट : रणधीर

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...