जेल में पार्टी करने का मामला : जेलर समेत 4 सस्पेंड, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा दुमका जेल शिफ्ट

रांची : गुमला जेल में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के द्वारा 31 दिसंबर को की गई पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है. मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद जेल आईजी मनोज कुमार ने गुमला जेल के प्रभारी जेलर सहित चार को निलंबित कर दिया है.

गुमला के अधीक्षक सुनील कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा हुई है. सहायक कारापाल कौलेश्वर राम पासवान, उच्च कक्षपाल मोहरा सांगा, दफा इंचार्ज उपेंद्र राय, कक्षपाल मुन्ना साह को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई होगी. अनुबंध पर कक्षपाल के पद पर कार्यरत दो भूतपूर्व सैनिक मारकुश लकड़ा और वाल्टर केरकेट्टा का अनुबंध समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.

gumla 22Scope News

जेल आईजी मनोज कुमार ने एआइजी हामिद अख्तर और गुमला जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर गुमला के प्रभारी जेलर समेत चार जेलकर्मियों को निलंबित किया है. मामले में मंडल कारा गुमला के काराधीक्षक के खिलाफ अलग से विभागीय कार्रवाई होगी. जेल आईजी के आदेश पर अनुबंध पर कक्षपाल के पद पर तैनात दो भूतपूर्व सैनिकों का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है. वहीं जेल में पार्टी करने वाले सुजीत सिन्हा का तबादला प्रशासनिक आधार पर केंद्रीय कारा दुमका कर दिया गया है. तीन माह पूर्व ही सुजीत को धनबाद कारा से गुमला भेजा गया था. बता दें कि बीते दिनों सुजीत सिन्हा का गुमला मंडल कारा में पार्टी किए जाने की तस्वीर वायरल हुई थी. फोटो वायरल होने के बाद जांच समिति ने राज्य सरकार और कारा निरीक्षणालय से कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिसके बाद जेल आईजी ने कार्रवाई की है. इस पूरे प्रकरण में गुमला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

East John Senior Badminton Championship concludes, दुमका में जल्द खुलेगा बैडमिंटन एकेडमी  

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...