Social Media पर हथियार के साथ वायरल हुआ फोटो, अब पुलिस खोज रही

जहानाबाद: आज कल युवाओं में सोशल मीडिया का क्रेज काफी बढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया के चक्कर में अक्सर युवा जेल की हवा खा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करने के चक्कर में कुछ लोगो नियमों की अनदेखी करने से भी बाज नहीं आते हैं और बाद में उन्हें जेल जाना पड़ जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया है जहानाबाद से जहां सोशल मीडिया पर हथियार लहराते एक फोटो वायरल होना युवक को महंगा पड़ गया और अब उसे पुलिस तलाश रही है।

मामला जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र की है जहां इस्लामचाक गांव निवासी एक युवक का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में युवक हाथ में हथियार ले कर एक बाइक पर बैठा हुआ है। फोटो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। युवक की पहचान इस्लामचाक गांव निवासी रवि कुमार के रूप में की गई। अब पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामले में एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि युवक का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। युवक का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। युवक की गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा कि उसके पास हथियार कहां से आया फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- विकास पर बात करना हास्यास्पद है…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Social Media Social Media Social Media

Social Media

Ranchi News: 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, UGC से...

रांची में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में है। राधा गोविंद विवि की डिग्री में कई...

Ranchi Crime: नाबालिग से 17 लाख के जेवर खरीदने का आरोप,...

 रांची के चुटिया में नाबालिग से करीब 17 लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों...

Ranchi Rail Block: किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द;...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 5 सितंबर को विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और...