तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम की ली जान, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर सरैया गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रदीप शर्मा के पुत्र के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रौशन सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और ट्रक के शीशे तोड़ डाले। बाद में चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Goal 6 22Scope News

थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया

वहीं सूचना मिलने पर तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा ट्रक व चालक को थाने ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, मासूम की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगे और इस हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़े : नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक की मौत, एक बचाया, तीसरे की तलाश जारी…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...