नदी में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक की मौत, एक बचाया, तीसरे की तलाश जारी

मोतिहारी : मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपणी पंचायत के जोगौलिया कस्बा गांव के समीप बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, एक को सकुशल बचा लिया गया, जबकि तीसरे की तलाश अभी भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, जोगौलिया वार्ड-12 निवासी अरमान (8 साल), नासिर (8 साल) और आयान (7 साल) अपने दोस्तों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से आयान को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि अरमान का शव कुछ देर बाद नदी में उपलाता हुआ मिला। तीसरे बच्चे नासिर की तलाश अब भी जारी है।

Goal 1 22Scope News

घटना की खबर सुन CO और SHO पहुंचे, तलाश में गोताखोरों की टीम को लगायी

घटना की सूचना मिलते ही मधुबन की अंचलाधिकारी रागिनी कुमारी गुप्ता और थानाध्यक्ष संजीव मौआर मौके पर पहुंचे और लापता बच्चे की तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अरमान की मां अकबरी खातून और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंचलाधिकारी ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को अकेले नदी किनारे जाने से रोकें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़े : शादी समारोह के दौरान पटाखे से लगी आग, दो घर जलकर खाक…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...