Patna : बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी की वजह से जन जीवन पूरी तरह से त्रस्त है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है राजधानी Patna से जहां जिलाधिकारी ने स्कूलों में पठन पाठन कार्य सुबह 11:30 बजे तक ही करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें – CM ने पटना के कई पथों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Patna School Summer Timing :
मामले में जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने आदेश दिया है कि पटना में संचालित सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पठन पाठन का काम सुबह 06:30 बजे से 11:30 बजे तक ही किया जायेगा। यह आदेश 12 मई से 17 मई तक लागू होगा इसके बाद स्थिति के अनुसार आगे का आदेश जारी किया जायेगा।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor अब भी जारी, IAF ने कहा ‘हमने हासिल किये लक्ष्य लेकिन…’
Highlights


