बिहार चुनाव Live : पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें हैं। तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में सुबह नौ बजे तक 13.13 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है।

Goal 7 22Scope News

बिहार के 18 जिलों में सुबह 9 बजे तक वोटिंग

बिहार के 18 जिलों में सुबह नौ बजे तक कितना फीसदी मतदान हुआ है उसका आंकड़ा आ गया है। सबसे पहले मधेपुरा जिले की बात करें तो सुबह नौ बजे तक (13.74 फीसदी), सरहसा (15.27 फीसदी), दरभंगा (12.48 फीसदी), मुजफ्फरपुर (14.38 फीसदी), गोपालगंज (13.97 फीसदी), सिवान (13.35 फीसदी), सारण (13.30 फीसदी), वैशाली (14.30 फीसदी), समस्तीपुर (12.86 फीसदी), बेगूसराय (14.60 फीसदी), खगड़िया (14.15 फीसदी), मुंगेर (13.37 फीसदी), लखीसराय (13.39 फीसदी), शेखपुरा (12.97 फीसदी), नालंदा (12.45 फीसदी), पटना (11.22 फीसदी), भोजपुर (13.11 फीसदी) और बक्सर 13.28 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक कुल 13.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

Bihar Voting 1 1 22Scope News

पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पहले चरण में 10.72 लाख नए मतदाता और 7.38 लाख 18-19 आयु वर्ग के मतदाता शामिल हैं। इन 121 सीटों की कुल जनसंख्या लगभग 6.60 करोड़ है, जबकि मतदाता सूची में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं जो 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव : तारापुर में पोलिंग बूथ पर पैदल पहुंची बुजुर्ग महिला…

सौरव सिंह की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...