Commercial Advertisment

CM ने पटना के कई पथों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

CM ने पटना जिलान्तर्गत विभिन्न पथों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

गया: CM नीतीश कुमार ने आज पटना जिलान्तर्गत विभिन्न पथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डीपीएस स्कूल एवं लोदीपुर, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है। उसरी-छितनावां पथ का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा पटना जिला की प्रगति यात्रा के दौरान किया गया था।

1 134 scaled 22Scope News

हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी-छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद एवं आरा की ओर जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इसके पश्चात CM ने शिवाला आरओबी का निरीक्षण किया। साथ ही शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जाने वाले आरओबी पथ के बारे में भी जानकारी ली। CM चांदमारी गांव के पास रुककर पथ का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें – BRAHMOS की ताकत पाकिस्तानियों से पूछो, लखनऊ में विनिर्माण इकाई के उद्घाटन में बोले सीएम योगी…

CM सैनिक मोड़, दानापुर के पास भी रुके तथा सगुना मोड़ के पास निर्माण कराए जा रहे पटना मेट्रो रेल कार्य का भी जायजा लिया। CM ने निरीक्षण के दौरान निर्मित पथों के मेंटनेंस को लेकर तथा निर्माणाधीन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Operation Sindoor अब भी जारी, IAF ने कहा ‘हमने हासिल किये लक्ष्य लेकिन…’

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...