सीएम हेमंत ने सात नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन से कोविड-19 को नियंत्रित करने का प्रयास

लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सीय सुविधा कराया जा रहा उपलब्ध

रांची : कोविड-19 महामारी के बीच राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास जारी है. इस कड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य से संबंधित आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके घर के निकटवर्ती अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सीय लाभ मिल सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पाथ ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से राज्य के विभिन्न अस्पतालों में सात नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी स्वास्थ्य संरचनाएं खड़ी की गई हैं, इसका कोरोना महामारी के अलावा भविष्य में भी बेहतर इस्तेमाल हो, इसे सुनिश्चित करना जरूरी है.

स्वास्थ्य क्षेत्र में हर दिन नई कड़ी जोड़ रहे हैं

heamnt soren12 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 2 वर्ष पहले जब कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया में दस्तक दी थी तो झारखंड भी इससे अछूता नहीं था. हमारी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि कोरोना की जांच की सुविधा भी राज्य में उपलब्ध नहीं थी. लेकिन, आज हर जिले में पीएसए प्लांट अधिष्ठापित किए जा चुके हैं. कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर और अत्याधुनिक कोबास मशीन भी यहां है. अस्पतालों में लगभग 25 हज़ार बेड उपलब्ध है. अब राज्य में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर की पर्याप्त उपलब्धता है. सरकार का प्रयास है कि चिकित्सीय संसाधनों की कमी से किसी मरीज को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन

heamnt soren1 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन के साथ हमने कोरोना के खिलाफ जंग शुरू की और सभी ने देखा है कि पहली दो लहरों को नियंत्रित करने में काफी हद तक कामयाबी हासिल की. अभी तीसरी लहर चल रही है और इसे भी काबू में करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

लोगों को जागरूक करना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी कब तक जारी रहेगा, इसका आकलन करना बेहद मुश्किल है. लेकिन, ऐसे हालात में इसके संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को सावधान तथा सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था तो कर ही रही है. लेकिन, इसके साथ इस महामारी से बचाव के तौर-तरीके लोगों को बताने के साथ कोविड-19 दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना सबसे ज्यादा अहमियत रखता है. इसमें हम सभी का सहयोग बेहद जरूरी है.

यहां लगे हैं पीएसए प्लांट

पाथ संगठन के सहयोग से रांची के सदर अस्पताल में दो, जमशेदपुर के मर्सी हॉस्पिटल में एक, रामगढ़ ट्रॉमा सेंटर में एक, देवघर सदर अस्पताल में एक और चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) तथा कुचाई (सरायकेला- खरसावां) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापित किए गए हैं.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के अलावा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा पाथ संगठन के कंट्री डायरेक्टर नीरज जैन और स्टेट लीड, अभिजीत सिन्हा ऑनलाइन मौजूद रहे.

बगैर ऑक्सीजन के एवरेस्ट को फतह करेंगी अस्मिता दोरजी, पहले भी कर चुकी हैं कई पर्वत शिखर को फतह

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img