Advertisement
Advertisement

Patna International Airport Ready : विदेश जाना हुआ आसान

एस के राजीव

Patna International Airport Ready – बिहार की राजधानी पटना में अब आपको दिल्ली और मुंबई की तरह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है जिसे जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सौपेंगे। दरअसल में बिहार की राजधानी पटना में लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा को रेनोवेट कर दिया गया है और इसकी सुंदरता इतनी है कि एक बार इसे देखने का आपका मन जरुर करेगा। टर्मिनल भवन में 64 चेकइन काउंटर बनाये गये हैं तो वहीं सुरक्षा जांच बिंदु को बढाकर पांच गुना कर दिया गया है। अभी फ़िलहाल विमानों की पांच पार्किंग है जिसे बढ़ाकर 11 किया जा रहा है जिसमें पांच एयरोब्रिज होंगे।

Patna International Airport Ready :

हवाई अड्डा परिसर में चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग को टर्मिनल भवन से जोड़ने का काम भी पूरा किया जा चुका है। जिसमें 750 कारों को लगाने का इंतजाम किया गया है। अब पटना के इस हवाई अड्डे से हरेक साल एक करोड़ से ज्यादा यात्री हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे साथ ही साल के अंत तक विमानों की संख्या 45 जोड़ी से बढाकर 75 जोड़ी तक किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें – Indian सेना ने लिया रामायण के श्रीराम का सहारा, कहा ‘भय बिन होई न प्रीति’

पटना के इस एयरपोर्ट से विदेश के लिये भी अब उड़ानें भरेंगी। एयरपोर्ट की साज सज्जा का काम अब अपने अंतिम चरण में है। अभी हाल के दिनों में ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद भी एयरपोर्ट जाकर तैयारियों का जायजा लिया था। यानि अब आप भी बिहार में इंटरनेशनल हवाई अड्डे का मजा ले सकेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  India-Pakistan Ceasefire: ‘हमारे सभी सैन्य अड्डे और उपकरण एक्टिव, जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए तैयार’, बोले एयर मार्शल एके भारती

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...