Advertisement
Advertisement

Patna Airport का नया टर्मिनल होगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, PM मोदी…

पटना: राजधानी पटना में स्थित पटना एयरपोर्ट बहुत जल्दी ही नए रंग रूप में लोगों के सामने होगा। पटना एयरपोर्ट पर बन रहा नया टर्मिनल का उद्घाटन अप्रैल महीने में किया जायेगा। इसको लेकर सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष एवं पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी और सभी एयरलाइन्स के अधिकारियों के साथ ही पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर और पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी शामिल रहे।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजधानी पटना में स्थित पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किये जाने का प्रस्ताव है। यह नया टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस  है साथ ही पटना के किसान और उद्यमियों के उत्पाद को बिहार और देश के बाहर भेजने के लिए भी सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

अभी पटना एयरपोर्ट पर पीक समय में 1300 यात्रियों की क्षमता है जबकि नए टर्मिनल भवन में 4500 यात्री की क्षमता होगी। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार की भी कोशिश की जा रही है। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नए टर्मिनल भवन शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुविधा भी राज्य के लोगों को मिलने लगेगी साथ ही यहां प्रतिवर्ष यात्री की क्षमता में भी वृद्धि होगी। नये टर्मिनल के शुरू होने के बाद पटना एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष 10 लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे।

यहां पांच ऐरोब्रिज का निर्माण किया गया है। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी हमलावर रहे और बिहार में डीके टैक्स के जवाब में कहा कि उनके पिताजी राग दरबारी गा रहे हैं और चाहते हैं कि किसी तरह नीतीश कुमार उनके साथ चले जाएँ तो दूसरी तरफ बेटा जी दूसरा राग गा रहे हैं कि हमें नीतीश जी की जरूरत नहीं है। तेजस्वी पहले अपने पिता के कार्यकाल की याद कर लें फिर किसी दुसरे पर आरोप लगायें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    18 को राहुल गांधी आयेंगे Patna, कांग्रेस के वरीय अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Patna Airport Patna Airport Patna Airport Patna Airport

Patna Airport

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...