पटेल भवन पहुंचकर CM ने गृह विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटेल भवन पहुंचकर गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पटेल भवन स्थित द्वितीय तल पर गृह विभाग स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य की कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग गतिविधि की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग समय पर कार्यालय आकर अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निपटारा करें। पुलिस पर लोगों का पूरा भरोसा है, उस पर खरा उतरें। कानन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।

Goal 7 22Scope News

CM राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र भी गए और वहां की व्यवस्थाओं व कार्य पद्धतियों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र भी गए और वहां की व्यवस्थाओं व कार्य पद्धतियों की जानकारी ली। इस दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की कार्य पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र 24 घंटे संचालित रहता है। इस केंद्र से राज्य का मौसम, तापमान एवं आपदा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत उपयोगी केंद्र है। इसका संचालन बेहतर ढंग से करते रहें ताकि राज्य के लोगों को इसका लाभ मिलता रहे।

मुख्यमंत्री ने 5वें तल स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न भागों का लिया जायजा 

मुख्यमंत्री ने 5वें तल स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न भागों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस हॉल में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को आपदा से बचाव के लिए आप सब बेहतर ढंग से कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री के समक्ष आगजनी से बचाव के लिए जन जागरूकता को लेकर बनाई गई वीडियो गीत भी प्रस्तुत की गई।

यह भी देखें :

CM के साथ मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, सांसद संजय कुमार झा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीके राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल कुमार मिश्र, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य प्रकाश कुमार, विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Patel Bhawan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर भावभीनी दी श्रद्धांजलि, पुत्र निशांत भी रहे मौजूद

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Weather Alert: बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की...

 बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा...

Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease...

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर...

Deregulation Meeting: बिहार में निवेश और Ease of Doing Business बढ़ाने...

बिहार में विनियामक सुधार, निवेश बढ़ाने और Ease of Doing Business को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। पुराने कानून हटाने और सिंगल...

Food Department: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, 80+ बुजुर्गों तक...

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों तक घर पहुंच...

Cooperative Department: मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला पदभार, ग्रामीण Economy...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पदभार ग्रहण किया। पैक्स, सहकारी बैंक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।Cooperative Department...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img