Advertisment

एनोस एक्का को बड़ी राहत, पैरोल बरक़रार

रांची: राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी  राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने एनोस एक्का को मिली 90 दिनों की पैरोल की अवधि कम करने के कारा महानिरीक्षक के आदेश को निरस्त कर दिया है। दरअसल, एनोस एक्का को सरकार ने 90 दिनों का पैरोल दिया था, लेकिन बाद में कारा महानिरीक्षक ने एक आदेश जारी कर पैरोल की अवधि 60 दिनों की कर दी और उन्हें सरेंडर करने को कहा गया।

इसी आदेश को एनोस ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कारा महानिरीक्षक के आदेश को निरस्त कर दिया। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि सरकार के आदेश के बाद उनके पैरोल में कटौती करना गलत है।

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: प्रशस्ति पत्र की मांग पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Andolankari Prashasti Patra: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को कई मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।...

Jharkhand Assembly Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा...

Jharkhand Assembly Student Protest: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...