Advertisment

अपराध की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के चोपादारू घाटी के जंगल में अपराध की योजना बनाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर गोला के चोपादारू जंगल में छापेमारी की गयी। मौके पर अपराध की योजना बनाते नरसिंहडीड निवासी सुनील कुमार हेंब्रम (28 वर्ष)-पिता महावीर हेंब्रम और निवासी टांडिल महावीर मांझी (27 वर्ष)-पिता बासुदेव मांझी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अपराधी  जंगल की ओर भाग निकले। तलासी के दौरान अपराधियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल-JH 09 AN 7753 भी बरामद किया गया है।

बता दें कि 2 दिन पूर्व गोला के चांडिल बाजार के समीप रजरप्पा मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या में इन दोनों अपराधियों के अलावा बिहार के भी अपराधी शामिल थें।

रिपोर्टः- मुकेश सिंह

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...