Giridih: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 से अधिक लोग घायल

Giridih: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र लेदा पंचायत के करमाटांड़ में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 10 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Giridih: जमीन मापी के दौरान हुआ खूनी संघर्ष

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमीन की नापी दूसरे पक्ष के लोग करा रहे थे। इसी दौरान पहले पक्ष से कुछ लोगों ने मना किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे और आसापस के क्षेत्र रणभूमि में तब्दील हो गया।

Giridih: घटना में 10 से अधिक लोग घायल

जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष से अनिल कुमार वर्मा, बहादुर वर्मा, कालिया देवी, रीना देवी, श्रीकांत कुमार, अमिताभ वर्मा, जबकि दूसरे पक्ष से घायल रेणु वर्मा, जितेंद्र वर्मा, भुनेश्वरी देवी, केशो वर्मा, चिंतामनी वर्मा घायल हैं। इस घटना में दोनों तरफ से 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार लोगों की गंभीर स्थिति बताई जा रही है। फिलहाल, सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...