Ramgarh: सीसीएल सिरका परियोजना में सीबीआई की छापेमारी से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप, हो रही ये चर्चा

Ramgarh: जिले के सीसीएल सिरका परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार मामले पर सीबीआई की छापेमारी के बाद एक सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दूसरा ओवरमैन सत्येंद्र प्रसाद से बीती रात बुधवार करीब 11.30 बजे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। दूसरे दिन गुरुवार को आजसू के नेता सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सीबीआई को धन्यवाद भी दे रहे हैं।

Ramgarh: सिरका परियोजना में सीबीआई का छापा

वहीं अरगड्डा क्षेत्र के सिरका व जीएम ऑफिस से लेकर तमाम कार्यालय, चौक चौराहों पर सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई पर चर्चा हो रही है। सूत्र बताते हैं कि कामगार के द्वारा इंक्वारी सेटअप के लिए यह पहली किस्त 10 हजार के रूप में दी जा रही थी। इसके बाद तकरीबन 50 हजार और दिए जाने थे। इसके पीछे सेटलमेंट करने वाले भी हैं, जो जांच के दायरे में है।

Ramgarh: सीबीआई छापेमारी से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप

बताया जाता है कि सीबीआई सभी के मोबाइल डिटेल समेत अन्य कई कागजातों की जांच कर रही है। इसके लपेटे में आगे और कौन आते हैं, यह भी देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, जांच एजेंसी की जांच अब भी जारी है। कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व घूसखोरी से जुड़े लोगों में अभी भी हड़कंप मचा हुआ है।

रविकांत की रिपोर्ट

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...